Search

 
 
 

ट्रंप ने कहा, अमेरिका में 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी रिलायंस इंडस्ट्रीज की साझेदारी में बनेगी

डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज ट्रुथ सोशल पर दी है.ट्रंप ने इस भारी निवेश के लिए भारत की बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को धन्यवाद दिया है.
 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है.
  • ट्रंप ने इस डील को अमरीकी इतिहास की सबसे बड़ी डील करार दिया है.
  • अमेरिका का ऊर्जा उत्पादन बढेगा. अरबों डॉलर की अर्थव्यवस्था पर असर पडेगा.

Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका में बनने वाली 300 अरब डॉलर की पहली तेल रिफाइनरी भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ समूह की साझेदारी में बनेगी.

 

डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज ट्रुथ सोशल पर दी है.ट्रंप ने इस भारी निवेश के लिए भारत की बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को धन्यवाद दिया है. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की  है.

 

 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा किअमेरिका असली ऊर्जा प्रभुत्व की दिशा में लौट रहा है. कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, ब्राउन्सविले, टेक्सास में 50 साल में पहली नयी अमरीकी तेल रिफाइनरी शुरू कर रही है.

 

कहा कि यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर की डील है ट्रंप ने इस डील को अमरीकी इतिहास की सबसे बड़ी डील करार दिया है. ट्रंप ने इसे अमेरिकी, ऊर्जा और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए एक बड़ी जीत बताया है.

 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से हो रहा  है. इस वजह से हमारे देश में अरबों डॉलर की डील वापस आ रही हैं.

 

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नयी रिफाइनरी अमरीकी बाजार को बढ़ावा देगी.  यह राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी. इससे अमेरिका का ऊर्जा उत्पादन बढेगा. अरबों डॉलर की अर्थव्यवस्था पर असर पडेगा.


 
 
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही