Search

 
 
 

IRCTC की Guideline, माइक्रोवेव-इंडक्शन से खाना बनायें, रेल यात्रियों के लिए रेडी टू ईट स्टॉक रखें

IRCTC ने गाइडलाइन में स्पष्ट कहा है कि यह नियम सिर्फ स्टेशनों पर मौजूद दुकानों के लिए है, चलती ट्रेनों के लिए नहीं.
 
  • खाड़ी युद्ध के कारण देश में एलपीजी संकट जारी
  • आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गाइडलाइन जारी की
  • यह नियम सिर्फ स्टेशनों पर मौजूद दुकानों के लिए है

New Delhi :  खाड़ी युद्ध के कारण देश में जारी एलपीजी संकट के बीच आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गाइडलाइन जारी की है.


IRCTC ने अपनी गाइड लाइन में गैस आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए कैटरिंग संचालकों से कहा है कि वे माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे बिजली उपकरणों का उपयोग करें.

 

 

 
IRCTC ने रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में रेडी टू ईट भोजन का स्टॉक बनाये रखने की सलाह दी है. IRCTC ने गाइडलाइन में स्पष्ट कहा है कि यह नियम सिर्फ स्टेशनों पर मौजूद दुकानों के लिए है, चलती ट्रेनों के लिए नहीं.


निर्देश दिया कि नये नियम के तहत रेलवे स्टेशनों पर संचालित स्टॉल और कैटरिंग यूनिट्स को अपनी कार्यप्रणाली बदलनी होगी. आईआरसीटीसी ने कहा है कि एलपीजी की कमी के कारण यात्रियों की सेवाओं पर असर नहीं पड़ना चाहिए.


इसीलिए माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे बिजली के विकल्पों को तुरंत अपनायें.  गाइडलाइन में निर्देश दिया गया है कि यदि किसी यूनिट में गैस के जरिए खाना बनाना पूरी तरह बंद कर दिया जाये तो इसकी सूचना विभाग को अविलंब दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही