Search

 
 
 

पीयूष गोयल ने युवा डिजाइनरों व छात्रों को दिया संदेश, आ गया कम्युनिटी नोट

कम्युनिटी नोट में लिखा है- शायद राष्ट्र निर्माण का मिशन पहले अपने देश में शुरु करना चाहिए. नेतृत्व भाषणों से नहीं, बल्कि उदाहरण से आना चाहिए.
 

Lagatar Desk
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के युवाओं खासकर युवा डिजाइनरों को संदेश देते हुए 9 मार्च को एक वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीयों को पहले राष्ट्र निर्माण करना चाहिए. 

 

उन्होंने भारतीय डिजाइनरों के लिए पांच सूत्री एजेंडा भी दिया और कहा कि हमारे सामूहिक प्रयासों को दूरदृष्टि को कार्य में बदलना होगा. 

 

 

 

पीयूष गोयल ने जैसे ही अपना वीडियो संदेश एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट किया, कुछ ही वक्त बाद कम्युनिटी नोट आ गया.

 

कम्युनिटी नोट में कहा गया है कि पीयूष गोयल कहते हैं कि भारतीयों को पहले राष्ट्र निर्माण करना चाहिए,वहीं दूसरीओर उनके बेटे ध्रुव गोयल न्यूयार्क में स्वच्छ हवा और बेहतरीन बुनियादी ढ़ांचे का आनंद ले रहे हैं.

 

कम्युनिटी नोट में आगे लिखा है- शायद राष्ट्र निर्माण का मिशन पहले अपने देश में शुरु करना चाहिए. नेतृत्व भाषणों से नहीं, बल्कि उदाहरण से आना चाहिए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही