Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, मृतकों में एक पलामू का

Ranchi: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में   201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई है. इस हादसे में पलामू के जवान की भी मौत हो गयी है. जबकि हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल है.
 

Ranchi: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में   201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई है. इस हादसे में पलामू के जवान की भी मौत हो गयी है. जबकि हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल है. हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र स्थित खपरी बाईपास के पास हुआ है.


इस हादसे के बारे में जानकारी मिली है कि सभी जवान जगदलपुर से लौट रहे थे. उस दौरान ही उनकी तेज रफ्तार डिजायर कार खपरी बाईपास के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतना जोरदार था कि कार की छत उड़ गयी और वो ट्रक के नीचे जा घुसा. हादसे के बाद कार में बैठे जवान अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला.

वहीं मृतकों में झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत रानीदेवा गांव निवासी मुकेश कुमार भी शामिल है. जैसे ही गांव में उनके निधन की सूचना पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के थे. उनके असमय निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही