Search

 
 
 

JPSC का सर्वर ठप, फॉर्म भरने की लास्ट डेट पर Please Wait ने बढ़ायी परेशानी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट आज अचानक ठप हो जाने से सैकड़ों अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आज आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फॉर्म भरने के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर रहे थे
 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट आज अचानक ठप हो जाने से सैकड़ों अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आज आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फॉर्म भरने के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर रहे थे, लेकिन वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है या “Please Wait” पर अटक जा रही है.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे सुबह से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रोफाइल लॉगिन और आवेदन सबमिट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है. कई छात्रों ने आशंका जताई है कि यदि सर्वर जल्द ठीक नहीं हुआ तो वे अंतिम तिथि के भीतर आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं.

 

गौरतलब है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज निर्धारित है, जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तक तय की गई है. भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ने से तकनीकी समस्या उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है.

 

अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि तकनीकी बाधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि कोई भी उम्मीदवार आवेदन से वंचित न रहे. फिलहाल आयोग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अभ्यर्थी वेबसाइट के सुचारु होने का इंतजार कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही