Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां NH-9 पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. कार दिल्ली से रोहतक की ओर जा रही थी.
Advertisement
Advertisement

Haryana :  हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां NH-9 पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. कार दिल्ली से रोहतक की ओर जा रही थी.

 

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार काफी तेज रफ्तार में चल रही थी. ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई. इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

 

कार में सवार थे छह लड़के-लड़कियां

हादसे के समय कार में तीन लड़के और तीन लड़कियां सवार थे. मौके पर ही दो लड़कों और दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. प्राथमिक जांच में यह साफ हो गया है कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग था.

 

हाईवे पर घंटों लगा जाम

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और यातायात सामान्य किया.

 

परिजनों से संपर्क करने की कोशिश 

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि थार से दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर मृतकों की पहचान की जा रही है. मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही