Search

डॉक्टर के घर भीषण चोरीः 50 लाख से ज्यादा के जेवरात ले उड़े चोर, रांची के सेल सिटी की घटना

Ranchi: राजधानी रांची के एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में डॉक्टर के घर भीषण चोरी की घटना हुई है. घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में हुई है. यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े ब्लॉक ई-8 में एक डॉक्टर के घर चोरी हुई है. बता दें कि सोसाइटी की अपनी खुद की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. कई सिक्योरिटी गार्ड यहां रहते हैं. इसके बाद भी चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूचना है कि चोरों ने डॉक्टर के फ्लैट से 50 लाख से ज्यादा के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी की है. पुलिस मौके पर शुक्रवार की देर शाम पहुंची और जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें- चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-did-not-have-the-courage-to-send-notice-to-pm-modi-supriyo/">चुनाव

आयोग को हिम्मत नहीं हुई की पीएम मोदी को भेजे नोटिस- सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//