Search

 
 
 

होली पर अस्पताल प्रशासन अलर्ट, OPD बंद, पर इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे रहेंगी चालू

होली पर संभावित सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए रांची और जमशेदपुर में अस्पताल प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है. रांची में रिम्स और सदर अस्पताल, वहीं जमशेदपुर में एमजीएम व सदर अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है.
 

Ranchi :  होली पर संभावित सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए रांची और जमशेदपुर में अस्पताल प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है. रांची में रिम्स और सदर अस्पताल, वहीं जमशेदपुर में एमजीएम व सदर अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है. 

 

होली (4 मार्च) पर इन अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके.

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गंभीर मामलों से निपटने के लिए जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन, सर्जिकल उपकरण और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले से कर ली गई है.  ब्लड बैंक को भी अतिरिक्त रक्त उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं. 

 

एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक जुझार मांझी ने बताया कि होली को देखते हुए इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. हर प्रकार की आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके.

 

सिविल सर्जन जमशेदपुर साहिर पाल ने कहा कि सदर अस्पताल में भी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही