Search

 
 
 

रांची : रातू में जंगली हाथी का तांडव, ग्रामीण को मार डाला, दूसरा घायल

जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चित्तरकोटा इलाके में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. वहीं दूसरे का पैर टूट गया है. मृत व्यक्ति का नाम सुबोध खलखो है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रौशन खलखो के रुप में की गई है.
 

Ranchi : जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चित्तरकोटा इलाके में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. वहीं दूसरे का पैर टूट गया है. मृत व्यक्ति का नाम सुबोध खलखो है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रौशन खलखो के रुप में की गई है. 

 

जंगल की ओर भगाया, लेकिन फिर लौट आया हाथी

बता दें कि रातू के चित्तरकोटा इलाके में सुबह-सुबह जंगली हाथी घूमता हुआ देखा गया था. हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगली हाथी को खदेड़कर सुरक्षित जंगल की तरफ भगा दिया था.

 

लेकिन वह फिर से वापस रिहायशी इलाके में घुस आया और जमकर तांडव मचाया.  बताया जाता है कि हाथी अभी भी उस इलाके में भ्रमणशील है. जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है. 

तीन दिन पहले हटिया में दिखा था हाथी

बता दें कि तीन दिन पहले भी रांची के हटिया इलाके में एक जंगली हाथी देखा गया था. वह काफी देर तक रिहायशी इलाके में घूमता रहा. हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने उसे खदेड़कर जंगल की ओर छोड़ दिया था. 

 

लगातार रिहायशी इलाकों में हाथियों की मौजूदगी से लोगों में चिंता बनी हुई है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही