Search

 
 
 

रांची में फिर दिखा जंगली हाथी, रातु के चित्तरकोटा इलाके में दहशत

राजधानी में एक बार फिर जंगली हाथी ने दस्तक दी है. रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा इलाके में आज सुबह एक जंगली हाथी घूमता हुआ देखा गया. हाथी को देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग एहतियातन अपने-अपने घरों में चले गए.
 

Ranchi :  राजधानी में एक बार फिर जंगली हाथी ने दस्तक दी है. रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा इलाके में आज सुबह एक जंगली हाथी घूमता हुआ देखा गया. हाथी को देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग एहतियातन अपने-अपने घरों में चले गए.

 

कोई खतरा नहीं, हाथी को आगे बढ़ा दिया गया

स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी रातु थाने और वन विभाग को दी. सूचना पाकर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा दिया है.  इस संबंध में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी तरह के नुकसान या खतरे की सूचना नहीं है.

 

तीन दिन पहले हटिया में दिखा था हाथी

बता दें कि तीन दिन पहले भी रांची के हटिया इलाके में एक जंगली हाथी देखा गया था. वह काफी देर तक रिहायशी इलाके में घूमता रहा. हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने उसे खदेड़कर जंगल की ओर छोड़ दिया था. 

 

लगातार रिहायशी इलाकों में हाथियों की मौजूदगी से लोगों में चिंता बनी हुई है.  वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही