Search

 
 
 

पलामू: हाथी खदेड़ने के लिए चला 16 घंटे का अभियान, वन विभाग के छूटे पसीने

जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे एक जंगली हाथी को भगाने के लिए वन विभाग को करीब 16 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा. हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में डर और भय का माहौल था. इस दशहत को खत्म करने के लिए वन विभाग टीम के पसीने छूट गए.
 

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे एक जंगली हाथी को भगाने के लिए वन विभाग को करीब 16 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा. हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में डर और भय का माहौल था. इस दशहत को खत्म करने के लिए वन विभाग टीम के पसीने छूट गए. वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सोन नदी पार कर हाथी को बिहार सीमा में खदेड़ दिया. हाथी को भगाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.


जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने शनिवार को लगातार प्रयास के बाद खूंखार हाथी को बुधुवा गांव के पास सोन नदी की ओर खदेड़ा दिया. पूरी रात चले अभियान के बाद सुबह करीब चार बजे हाथी को बिहार की सीमा में पहुंचा दिया गया. हाथी के बाहर जाने की पुष्टि होते ही हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की. बिहार जाने की पुष्टि के लिए वनकर्मी बुधुवा घाट से नाव पर सवार होकर नदी पार गए और उसके पैरों के निशानों को जांचा-परखा, उसके बाद ही वन टीम वापस लौटी.
 
डीएफओ सत्यम कुमार के निर्देशन में यह पूरा अभियान संचालित किया गया. डीएफओ लगातार पूरी रात जागकर हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे रहे और दिशा-निर्देश दे रहे. वनकर्मियों ने बताया कि प्राथमिकता यह रही कि हाथी को बिना नुकसान पहुंचाए जंगल या सुरक्षित क्षेत्र की ओर मोड़ा जाए और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. लगातार निगरानी और समन्वय के कारण टीम को सफलता मिली.

 


जानकारी के मुताबिक, हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था. बिछड़ने के बाद वह औरंगाबाद जिले के मदनपुर पहाड़ी क्षेत्र से उतरते हुए नवीनगर के रास्ते पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में पहुंच गया था. ग्रामीणों के अनुसार हाथी खेतों और बस्तियों के आसपास घूम रहा था, जिससे लोग भयभीत थे. लोगों ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी. जिसके बाद वन टीम इलाकों में निगरानी बढ़ा दी.

 

 https://lagatar.in/chief-justice-of-jharkhand-high-court-inspected-latehar-civil-court

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही