Search

 
 
 

हाथी व अन्य जंगली जानवरों पर बन रहा SOP, अवैध कोल माइनिंग पर होगी कार्रवाई: सीएम

Ranchi: मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ हाथी ही नहीं, भालू, लकड़बग्घा, सांप जैसे तमाम जंगली जानवर प्रजाति को लेकर एसओपी तैयार किया जा रहा है.
 

Ranchi: मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ हाथी ही नहीं, भालू, लकड़बग्घा, सांप जैसे तमाम जंगली जानवर प्रजाति को लेकर एसओपी तैयार किया जा रहा है. घटना कम कैसे हो, घटना होने पर मुआवजा कैसे कम समय में दें, कम समय में पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, इस पर विचार किया जा रहा है. 


मुआवजा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों में अलग-अलग राशि मुआवजा के रुप में दी जाती है. जहां कम घटना हैं, वहां मुआवजा अधिक दिया जाता है. हम लोग बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. हम सबकी चिंता जायज है. हमने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है. उन्हें निर्देश दिया गया है. हमलोग ठोस कदम के साथ आगे बढ़ रहे हैं.


वर्ष 2020-21 से लेकर अब तक की हर घटना और इसके ट्रेंड की विवेचना कर रहे हैं. माइनिंग की जो बात आयी है, उस पर भी हम लोग मजबूती से कार्रवाई करेंगे. 

 

दामोदर नद को मोड़ कर अवैध माइनिंग की जांच होगीः सुदिव्य कुमार


विधानसभा में सरयू राय ने दामोदर नद के मुहाने पर जल प्रवाह को मोड़ कर अवैध माइनिंग का सवाल दुबारा उठाया. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि माइनिंग अधिकारी ने टास्क फोर्स गठित होने और सूचना मिलने पर कार्रवाई करने की रिपोर्ट दी है. विभाग को ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है. 


सरयू राय ने चार दिन पहले ली गई फोटो दिखाकर अवैध खनन के बारे में जानकारी दी. साथ ही फोटो दिखाकर बताया कि अवैध खनन के दामोदर नद की धारा बदल गयी है. इस कारण वहां की पेयजल परियोजना भी बंद हो गयी है. इसके विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है. उन्होंने मामले की जांच की मांग की. बीसीसीएल के अधिकारी और आउटसोर्सिंग कंपनियां भी मिले हुए हैं.

 
मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस पर कहा कि स्पेसफिक जानकारी और फोटो के आधार पर रिपोर्ट मांगेंगे. सरयू राय ने सरकार के उत्तर को गलत बताते हुए चुनौती दी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिये.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही