Search

 
 
 

राजधानी में घुसा जंगली हाथी, हटिया इलाके में दहशत

राजधानी रांची में एक जंगली हाथी घुस आया है. जिसके बाद कांके इलाके में दहशत फैल गई है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची में एक जंगली हाथी घुस आया है. जिसके बाद हटिया इलाके में दहशत फैल गई है. 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, जंगली हाथी हटिया के हवाई नगर में इधर-उधर घूम रहा है. स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथी को जंगल की तरफ भगाने की कोशिश की जा रही है. 

 

 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जंगल से शहरों व आबादी वाले क्षेत्रों में हाथी के आने और जानमाल के नुकसान की घटनाएं बढ़ी है. इससे पहले रातू क्षेत्र में भी जंगली हाथी पहुंच गया था, जिसे वन विभाग व पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की तरफ भेजा था.

 

पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र में भी हाथियों के आतंक और जानमाल का मुद्दा उठा था. सदन में मानव हाथी संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही