Search

बांका : दुकान बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर फेंका खौलता तेल, 4 लोग झुलसे

Banka :  कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है. और इस लॉकडाउन के पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों को दी गई है. जिसे लेकर पुलिस कर्मी कुछ सख्ती बरत रहे है. जिसे लोग सचेत होकर लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद करें. लेकिन इस काम के लिए कई बार पुलिस पर हमला भी हो रहा है. ताजा मामला बिहार के बांका जिले से आ रहा है. जहां दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पर दुकानदार ने खौलता तेल फेंक दिया है. जिसे थानाध्यक्ष समेत 4 लोग झुलस गये है.

दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पर फेंका खौलता तेल

यह घटना बांका सदर अनुमंडल के बौन्सी थाना के श्यामबाजार की है. जहां से पुलिस को सूचना मिली थी कि दिये गये समय के बाद भी हटिया और कुछ दुकानें खुली रहती है. जिसके बाद पुलिस श्यामबाजार पहुंच कर हटिया बंद कराने लगी और लोगों को कोरोना गाइडलाइन के पालन करने का भी निर्देश दी. जब पुलिस हटिया में एक छोटे से होटल में पहुंची तो दुकानदार ने पुलिस को देखते ही उनके ऊपर गर्म और खौलता तेल फेंक दिया. जिसे थानाध्यक्ष और 2 लोग झुलस गये. दुकानदार की इस हरकत को देखते हुए जब हटिया मालिक ने उसे समझाने की कोशिश की तो दुकानदार ने उसपर जलती लकड़ी से हमला कर दिया. जिसे वो भी झुलस गये.

4 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

मामले को बढ़ता देख थानेदार ने थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगा ली. जिसके बाद 4 थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और सभी दुकानों को बंद कराया और पुलिस पर हमला करने वाले दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

बाप - बेटे के खिलाफ किया गया मामला दर्ज

इस घटना में झुलसे सभी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाप- बेटे के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया. इस घटना के बारे में सदर एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास यानी धारा 307 सहित महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//