Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. विधायक ने कहा है कि फिल्म केरला स्टोरी की स्क्रीनिंग होगी, तो सिनेमाघरों में तोड़फोड़ होगी. प्रतुल ने इसके जवाब में कहा है कि इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. कांग्रेस पार्टी के डीएनए में तुष्टीकरण और राष्ट्र विरोधी मानसिकता है. इरफान के बोल उसी मानसिकता का परिचायक है. समाचारों में बने रहने के लिए वे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण वाला बयान देते रहते हैं. संविधान और कानून के प्रति आस्था की शपथ लेने वाला विधायक हिंसा भड़काने की बात कह रहा है. यह गैर कानूनी है. प्रतुल ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि ऐसे गैरकानूनी और हिंसा को भड़काने वाले बयान देने के लिए इरफान अंसारी की सदस्यता समाप्त की जाए. राज्य सरकार से भी मांग की है कि इरफान पर हिंसा भड़काने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाये. उन्हें गिरफ्तार किया जाए. इरफान अंसारी जैसे सांप्रदायिक लोगों की जगह होटवार जेल है. सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों को खुश करने के लिए वह इस तरीके का सांप्रदायिक बयान देते रहे हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/aam-aadmi-partys-first-working-committee-meeting-in-jharkhand-party-said-kejriwal-is-being-harassed/">झारखंड
में आम आदमी पार्टी की पहली कार्यसमिति बैठक, पार्टी ने कहा- केजरीवाल को किया जा रहा परेशान [wpse_comments_template]
इरफान अंसारी जैसे सांप्रदायिक लोगों की जगह होटवार जेल : प्रतुल शाहदेव

Leave a Comment