Search

लातेहार : रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, छह घायल

Latehar : मनिका थाना क्षेत्र के कोपे पंचायत के बरवाडीह गांव के महेश्वर उरांव के घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया. इससे घर में आग लग गयी. घटना मंगलवार की देर रात्रि तकरीबन 11 बजे की है. अगलगी की इस घटना में महेश्वर उरांव का पूरा घर जल गया. घर में रखे सामान भी जल कर नष्ट हो गये. लगी आग बुझाने के क्रम में नागेश्वर उरांव, सुनेश्वर उरांव, अखिलेश उरांव, प्रेम उरांव, मदन उरांव व जय राम घायल हो गये. उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया. महेश्वर उरांव की पत्नी फूलों देवी ने बताया कि उन्हें उज्जवला योजना के तहत में भारत कंपनी का गैस सिलेंडर मिला था. मंगलवार की रात्रि सिलिंडर अचानक फट गया. पूरा परिवार किसी तरह जान बचा कर घर से बाहर निकले. लेकिन घर में रखा नगद पैसा, अनाज व कपड़ा आदि जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि इस आगलगी में तकरीबन चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. ग्राम प्रधान गुलाम हुसैन एवं नागेंद्र उरांव ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/sanjeev-the-shooter-of-mukhtar-ansari-was-killed-in-lucknow-the-attackers-came-in-the-dress-of-a-lawyer/">लखनऊ

में मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव की हत्या, वकील की ड्रेस में आये थे हमलावर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp