Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस को 57 महीने बाद किसानों की याद अचानक कैसे आ गईः अमर बाउरी

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गुरुवार को कांग्रेस पर तंज कसा. ट्वीट कर कहा कि लूट और झूठ का पर्याय कांग्रेस पार्टी का किसान विरोधी `चाल, चरित्र और चेहरा` प्रतिबिंबित करता एक और पाप जरूर देखिए. लिखा कि 19 नवंबर 2019 को झारखंड में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. इस घोषणा पत्र का पहला वादा थाः सरकार गठन के तत्काल बाद हम एक विस्तारित ऋण माफी योजना की घोषणा करेंगे, जिसके तहत दो लाख रुपये तक के सभी ऋण माफ कर दिए जाएंगे. 7 अगस्त 2024 को जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने किसानों के दो लाख रुपये कर्ज माफी का प्रस्ताव पारित किया है. आपके एक-एक झूठे वादे और फरेब का हिसाब राज्य के किसान करेंगे. इसे भी पढ़ें -बांग्लादेशी">https://lagatar.in/tribal-youth-are-in-the-grip-of-drug-addiction-due-to-bangladeshi-infiltrators-babulal-marandi/">बांग्लादेशी

घुसपैठिए के कारण आदिवासी युवा नशाखोरी की चपेट में – बाबूलाल मरांडी

बाउरी ने कांग्रेस से किए सवाल

* 57 महीने बाद किसानों की याद अचानक कैसे आ गई. * पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा किसानों के स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे "मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना" को आखिर क्यों बंद कर दिया गया. * कृषि मंत्रालय कांग्रेस के पास लगातार रहने के बावजूद चुनाव से एक-दो महीने पूर्व क्या किसानों को एक बार फिर ठगने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dcs-order-revenue-officers-should-not-work-on-anyones-verbal-orders/">सरायकेला

DC का आदेश, राजस्व अधिकारी किसी के मौखिक आदेश पर न करें काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही