Search

 
 
 

श्रावणी मेला 2026: 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन

सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सुविधा को लेकर भारतीय रेलवे ने हावड़ा से नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सुविधा को लेकर भारतीय रेलवे ने हावड़ा से नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन पांच जुलाई से चलेगी. इस विशेष ट्रेन के संचालन से देवघर आने-जाने वाले कांवरियों और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: 

हर वर्ष श्रावणी मेले में देश के कोने-कोने से लाखों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सके.

 

ट्रेन संख्या 03001 (हावड़ा-नटेसर)
यह स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. ट्रेन रात 11:50 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी.

 

ट्रेन संख्या 03002 (नटेसर-हावड़ा)
वापसी में यह ट्रेन 6 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी. ट्रेन दोपहर 1:00 बजे नटेसर से खुलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

 

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे जामताड़ा और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा.

 

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल), शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) कोच की व्यवस्था की है, ताकि हर वर्ग के यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकें.

 

श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से सीटों की कमी काफी हद तक दूर होगी और बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही