Search

 
 
 

कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, 3 वाहनों की टक्कर में गई 2 की जान, 8 लोग घायल

 

Koderma: जिले के दिभौर घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 लोग घायल हो गए है. घायलों में से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हादसा उस समय हुआ जब चावल लदे एक ट्रक द्वारा बोलेरो को टक्कर मारने और बोलेरो के अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो में टकरा गया. घटना के बाद ट्रक भी कुछ आगे जाकर अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया. यहां मानवता भी शर्मशार हई है. यहां लोग हादसे में घायल लोगों को उठाने के बजाय मौके से चावल की बोरियां लूटने में लग गये. गनीमत ये रही कि घटना की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मृतक और घायलों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कुसहना गांव निवासी गणेश भुईयां (50) और भुनेश्वर भुईयां (40) के रूप में की गई. वहीं घायलों में कुसहना गांव निवासी रंजय भुईयां (40), सन्नी कुमार (12), सोनी देवी (35), बिंदिया कुमारी (13), साजन कुमार (10), संदीप भुईयां (40), मंजू देवी (35) के अलावा कोडरमा के सुंदर नगर निवासी द्वारिका यादव शामिल हैं. हालांकि बोलेरो कार में सवार लोग सुरक्षित हैं. मृतक और घायल सभी लोग ऑटो में सवार थे. गौरतलब है कि गणेश भुईयां अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में वर पक्ष के घर जा रहे थे. और इसी बीच ये हादसा हो गया.

सड़क दुर्घटना का क्रम

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो पर सवार सभी लोग कोडरमा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोडरमा की तरफ से आ रहे चावल लदे ट्रक ने अपने आगे चल रहे नवादा जा रही बोलेरो कार को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर अमरदीप होटल के पास सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया. घटना के दौरान अनियंत्रित ट्रक आगे जाकर सड़क के किनारे पलट गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने गणेश भुईयां व भुनेश्वर भुईयां को मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण पलटे ट्रक से चावल की लूट से बाज नहीं आए.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही