Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौ एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा, प्लॉटिंग कर बेच रहे जमीन

  • पहले की गई बाउंड्री, अब करा रहे बोरिंग
  • कटकमदाग प्रखंड के सिरसी का मामला
  • शिकायत के बाद सीओ ने रोका काम
  • अब तक नहीं की गई है प्राथमिकी
Hazaribagh : कटकमदाग प्रखंड के सिरसी में सरकारी जमीन पर पहले बाउंड्री कराई गई और अब बोरिंग भी कर ली गई है. करीब सौ एकड़ सरकारी भूमि पर सरेआम भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. सिरसी अंतर्गत खाता संख्या 251 के तहत प्लॉट 844, 846, 848 और 882 की अधिकांश जमीन पर कब्जा किया गया है. इतना ही नहीं भू-माफिया ने जमीन की प्लॉटिंग भी कर ली है और जानकारी के अनुसार वह उसे बेच भी रहा है. सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल वर्ष 2016 से चल रहा है. इसमें एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की भूमिका भी बताई जा रही है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीओ से की तो उन्होंने स्थल निरीक्षण कर पिछले दिनों काम को रोक दिया. यह काम प्लॉट-844 पर चल रहा था. उसी प्लॉट पर दो दिन पहले बोरिंग भी की गई. इसकी शिकायत भी ग्रामीणों से सीओ से की, लेकिन बोरिंग को रोका नहीं गया. पिछले वर्ष 23 दिसंबर को डीसी ने कटकमदाग के सीओ को वहां अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया था. इस मामले में प्राथमिकी के आदेश भी हैं, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">

style="color: #ff0000;">हजारीबाग की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
[caption id="attachment_623310" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/atikarman-sirsi_481.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सरकारी जमीन पर करायी गई बाउंड्री[/caption]

किस प्लॉट पर कितना कब्जा

सिरसी अंतर्गत खाता संख्या 251 के तहत प्लॉट 848 में 25.50 एकड़ में करीब पूरी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है. वहीं 844 में 36.44 एकड़ की आधी भूमि, 882 की 19.20 एकड़ और 846 में करीब 20 एकड़ भूमि की भी प्लॉटिंग कर बेची जा रही है. [caption id="attachment_623313" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ploting-sirsi_323.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्लॉटिंग कर बेची जा रही जमीन[/caption]

अवैध कब्जे पर चलेगा बुलडोजर : सीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर कटकमदाग के सीओ शशिभूषण सिंह ने कहा कि पूरे मामले की उन्हें जानकारी है. प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है. जल्द ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा. मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लगाकर पूरे कब्जे पर बुलडोजर चलेगा. इसे भी पढ़ें- मुख्तार">https://lagatar.in/after-mukhtar-ansari-bsp-mp-afzal-ansari-also-convicted-mp-mla-court-sentenced-to-4-years/">मुख्तार

अंसारी के बाद बसपा सांसद अफजाल अंसारी भी दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही