Search

 
 
 

ऊर्जा कैंप में सैकड़ों कंज्यूमरों ने बिजली बिल डीपीएस माफी का उठाया लाभ

 
  • 5 और 6 मई को भी लगाया जायेगा ऊर्जा कैंप
Ranchi : बिजली बिल डीपीएस माफी ऊर्जा कैंप में गुरुवार को सैकड़ों उपभोक्ता पहुंचे और वन टाइम सेटेलमेंट योजना का लाभ उठाया. रांची के झंडा चौक बिजली कार्यालय, डोरंडा, राजभवन पीएसएस, आरएमसीएच पीएसएस, हटिया पीएसएस, ओरमांझी पीएसएस, हरमू पीएसएस, बोरिया पंचायत भवन,बस्की मांडर, बिजुपाड़ा चान्हो, सिदरौल बुढ़मू, खलारी बचरा, साहेर नगड़ी, दानिकेरा लापुंग, इटकी पश्चिम, जामटोली बेड़ो मैं कैंप लगाया गया. रांची एरिया बोर्ड जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस कैंप में बिजली कंज्यूमर अपने बकाया भुगतान को लेकर दो तरह के स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. जो कंज्यूमर एक बार में अपना बिल जमा कराएंगे, उनका डीपीएस माफ हो जाएगा. वहीं जो कंज्यूमर किस्त में पैसा देना चाहते हैं, वे अपना बकाया 5 किस्त में जमा करा सकते हैं.

5 मई को यहां लगेगा कैंप

अरगोड़ा पीएसएस, बरियातू पीएसएस, मोरहबाादी पीएसएस, अनगड़ा पीएसएस, सोनाहातू पीएसएस, चुटिया पीएसएस, पिठोरिया, सरवा मांडर, सोंस चान्हो, चकमे बुढ़मू, बनमे बचरा, लापुंग थाना गेट,मलटी इटकी, जरिया बेड़ो, नगड़ी.

6 मई को यहां लगेगा कैंप

सैनिक मार्केट बिजली कार्यालय, कांके ब्लॉक बिजली कार्यालय, राहे पीएसएस, तुपुदाना पीएसएस, विधानसभा पीएसएस, कोकर पीएसएस, लालपुर पीएसएस, मुड़मा मांडर, लुंडरी चान्हो, मक्का बुढ़मू, महावीर नगर खलारी, नारो नगड़ी, मलगो लापुंग,रानी खंटगा इटकी, केसा पुरियो बेड़ो. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/at-the-behest-of-the-cm-the-speaker-confused-the-matter-of-the-leader-of-the-opposition-babulal/">सीएम

के इशारे पर स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष का मामला उलझाया : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही