Gumla News: गुमला जिले के भरनो प्रखंड के गढ़ाटोली गांव में शराब के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. बुधनाथ उरांव (35) शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा, तो गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई.
इसे भी पढ़ें:
परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा समझाने के बावजूद वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा. बाद में पत्नी ने उससे काफी मिन्नत की, जिसके बाद बुधनाथ खुद ही नीचे उतर आया. उसके सुरक्षित नीचे आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

