Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती, प्रतिमा का अनावरण

Advertisement
Advertisement
सौ में नब्बे शोषित, नब्बे भाग हमरा है : कुशवाहा शिवपूजन मेहता Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी खुर्द ग्राम पंचायत के बली बिगहा स्कूल मैदान में शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर उनकी प्रतिभा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जगदेव विचार मंच, बली बिगहा के त्तत्वावधान में किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद मेहता ने जबकि मंच संचालन राकेश कुमार मेहता ने किया. वहीं शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण हुसैनाबाद उतरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य एसपी मेहता उर्फ राजू मेहता ने किया. वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने किया. इसे भी पढ़ें-पंडित">https://lagatar.in/modi-government-is-fulfilling-the-dreams-of-pandit-deendayal-babulal/">पंडित

दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार- बाबूलाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-11-at-17.20.51_fe92295c-लललल-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

शहीद जगदेव प्रसाद को मिले भारत रत्न : शिवपूजन मेहता

मौके पर कुशवाहा शिवपूजन मेहता कहा कि सौ में नब्बे शोषित, नब्बे भाग हमारा है. जगदेव बाबू अपने समाज के लिए चिंगारी थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते हुए कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि जगदेव बाबू को भारत रत्न से नवाजा जाय. जबकि उतरी जिला परिषद सदस्य राजू कुमार मेहता उर्फ एसपी मेहता ने कहा कि उतरी जिला परिषद क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से आज बली विघा गांव में जगदेव प्रसाद बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया गया. उन्होंने कहा कि चाहे राष्ट्रपति का संतान हो या चपरासी का संतान, सबकी शिक्षा एक समान होना चाहिए. वहीं औरंगाबाद सर्जन डॉ जनमेजय कुमार ने कहा कि हम लोगों को जगदेव बाबू के विचार पर चलने की जरूरत है. मौके पर देवरी खुर्द पंचायत मुखिया ममता देवी, मुख्य वक्ता औरंगाबाद सर्जन डॉ जनमेजय कुमार, मुखिया मनोज कुमार भारती, राजद नेता विनय कुमार सिंह यादव, बसपा नेता पुनित अंबेडकर, सुषमा बौद्ध, समाजसेवी उपेन्द्र कुमार मेहता, अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया रामशंकर चौधरी, सचिव विनय कुमार मेहता, राजद प्रदेश सचिव अली उर्फ राज अली, कलाम खान, अखिलेश कुमार मेहता, सुदर्शन मेहता, मुख्य कलाकार युगेश कुमार, ललिता कुमार, मंजू देवी, संजू देवी, राजेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-arrested-including-main-leader-of-vehicle-theft-gang/">जमशेदपुर

: वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही