Search

 
 
 

हुसैनाबाद : बाबा वीर चौहरमल की मनाई गई 711वीं जयंती

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत के गम्हारिया में बाबा वीर चौहरमल की 711वीं जयंती मनाई गई. इसका आयोजन बाबा वीर चौहरमल कल्याण समिति ने किया था. गम्हरिया स्थित स्थापित बाबा चौहरमल की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया. नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. उनकी वीरता व ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा की गई. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश कुमार पासवान ने जबकि संचालन दिनेश कुमार पासवान ने की. इस अवसर पर समिति ने दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. हुसैनाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व जिला परिषद मदन पासवान, अखिलेश कुमार पासवान, सरिता देवी, मुखिया नरेश कुमार पासवान, विमलेश पासवान आदि ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी व सिकंदर तूफान ने बाबा चौहरमल की वंदना कर उनके जीवन चरित्र पर गायकी के माध्यम से विस्तृत प्रकाश डाला. उनकी वीरता का गुणगान किया. मौके पर मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, अजय प्रसाद गुप्ता, शक्ति पासवान, नंदू पासवान, दशरथ राम, भोला पासवान, लल्लू पासवान, मनोज पासवान, रंजीत पासवान रीता देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-bjps-tribal-meeting-ceremony-warm-welcome-to-manish-jaiswal/">रामगढ़

: भाजपा का आदिवासी मिलन समारोह, मनीष जायसवाल का जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही