Search

 
 
 

हुसैनाबाद : गुलबाग स्टेडियम में घटिया निर्माण का आरोप, डीसी को ज्ञापन

 
हुसैनाबाद गुलबाग स्टेडियम का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करें, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : एसएम राजा Hussainab, Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत के अंतर्गत गुलबाग स्टेडियम खेल मैदान में 73 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य हो रहा है. निर्माण कार्य नगर पंचायत के द्वारा किया जा रहा है. वहीं इस संदर्भ में हुसैनाबाद नगर पंचायत निवासी वार्ड नंबर 9 राज टोली मोहल्ला के स्थायी निवासी एसएम राजा ने संवेदक एवं पार्टनर के खिलाफ लिखित आवेदन पलामू डीसी, एसडीएम हुसैनाबाद, कार्यपालक पदाधिकारी हुसैनाबाद, मुख्य अभियंता झारखंड सरकार, नगर विकास एवं आवास विभाग सचिव झारखंड सरकार को दिया है. आवेदन में लिखा है कि गुलबाग स्टेडियम खेल मैदान में घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष से हमलोग गुलबाग स्टेडियम की देखभाल कर रहे हैं. परंतु नगर पंचायत के अंतर्गत चल रहे डेवलपमेंट आफ गुलबाग स्टेडियम वर्क में भारी मात्रा में गड़बड़ी की जा रही है. एस्टीमेट के साथ ठेकेदार छेड़छाड़ कर रहे हैं. जब हम लोग ने काम रुकवाने की कोशिश की तो संवेदक ने धमकी दी. कहा जाता है कि जहां जाना है जा सकते जो मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत नगर पंचायत के अभियंता से कितने बार की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल का पुराना प्लास्टर बिना हटाए पेंट करके नया बनाया गया. गेट बेहद कमजोर मटेरियल से बना हुआ है. उन्होंने कहा कि ग्राउंड में स्थित प्लेयर ड्रेसिंग रूम जो 20 साल पुराना है, उसे तोड़कर फिर नया बनाया जाए. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें-गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-prince-khan-threatens-saryu-rai-and-krishna-agarwal-audio-goes-viral/">गैंगस्टर

प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, ऑडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही