Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : जल जागरूकता रथ को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने जल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता एवं अनुश्रवण के लिए प्रखंडवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जागरूकता रथ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों व गांवो में घूम-घूम कर आम लोगों को जल की गुणवत्ता और दैनिक जीवन में जल के महत्व के बारे में जागरुक करने का कार्य करेगी. मौके पर बीडीओ रतन कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में हम सभी को सामूहिक रूप से जल बचाने की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने प्रखंडवासियों से जल को बचाने की अपील की. मौके पर मोहम्मद शमीम, बीरेंद्र कुमार, कुंदन कुमार सिंह, सुनील यादव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-ccl-worker-killed-after-12-hours-of-missing/">चतरा

: लापता होने के 12 घंटे के बाद सीसीएलकर्मी की हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही