Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद: संत गाडगे बाबा की मनाई गई जयंती

Advertisement
Advertisement
Piyush Panday Hussainabad (Palamu): पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर छह में संत गाडगे बाबा की 146वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत बाबा गाडगे की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित की गई. कार्यक्रम में नागदेव बैठा, रामेश्वर बैठा और कृष्णा बैठा ने संत बाबा गाडगे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. नागदेव बैठा ने कहा कि संत गाडगे बाबा कहा कहते थे कि भोजन कम खाओ, वस्त्र फटे पुराने पहनो, लेकिन शिक्षा ग्रहण अवश्य करो. गाडगे बाबा स्वैच्छिक गरीबी में रहते थे. इसे भी पढ़ें-  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-commissioner-of-railway-safety-inspected-daniya-dumri-bihar-railway-section/">बेरमो

: रेलवे संरक्षा आयुक्त ने किया दनिया-डुमरी बिहार रेलखंड का निरीक्षण      
कहा कि बाबा अपने समय के दौरान सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और विशेष रूप से स्वच्छता में सुधार को लेकर विभिन्न गांवों में घूमा करते थे. वह चलते-फिरते शिक्षक भी थे. मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेकों धर्मशालाएं, गौशालाएं, चिकित्सालय और छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया. मौके पर जगदीश बैठा, दिनेश मेहता, बिंदेश्वरी बैठा, लखन बैठा, पुनीत अंबेडकर, अजय भारती, विमलेश पासवान, जयश्री बैठा और शशिकांत रंजन सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 12">https://lagatar.in/tribal-native-united-front-meeting-regarding-12-march-rally/">12

मार्च की रैली को लेकर आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही