Search

हुसैनाबाद : राशि भुगतान के बाद भी कंपनी ने नहीं की धान बीज की आपूर्ति, किसानों में मायूसी

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा किसानों की परेशानी को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर बताया कि किसानों को महत्वकांक्षी योजना 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण का लाभ अबतक नहीं मिल पाया है. किसानों के बिचड़ा डालने का समय आ गया है, मगर कंपनी ने राशि भुगतान के एक माह बाद भी धान के बीज की आपूर्ति नहीं की है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज प्रखंड के किसानों के लिए जिला सहकारिता कार्यालय पलामू के आदेशानुसार हुसैनाबाद व्यापार मंडल को 700 क्विंटल राजेंद्र स्वेता धान बीज का आवंटन प्राप्त हुआ. इसके बाद हुसैनाबाद, हैदरनागर और मोहम्मदगंज के नोडल पैक्स के द्वारा 26 मई 2023 एनएससी कंपनी के खाता में 350 क्विंटल का 1935 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कुल ₹ 677250  राशि भेजी गई है, ताकि जल्द बीज की आपूर्ति हो और किसानों को योजना का लाभ मिल सके. मगर करीब एक महीना बीतने के बाद भी कंपनी के द्वारा  बीज नहीं भेजा गया है. धान का बीज आपूर्ति नहीं होने से किसानों में मायूसी है. किसान ऊंचे दामों पर बाजार से धान के बीज खरीदने को मजबूर हैं. हालांकि इसकी सूचना लिखित रूप से जिला सहकारिता विभाग को भी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shivpuri-locality-hell-in-first-rain-itself-drain-water-entered-houses/">लातेहार

: पहली बारिश में ही शिवपुरी मुहल्ला नरक, घरों में घुसा नाली का पानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//