Search

हुसैनाबाद के किसानों की किसान मेला में प्रशंसा

एग्रोटेक किसान मेला- 2024 में वीर कुंअर सिंह कृषक समिति ने लगाया स्टॉल Hussainabad, Palamu: रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित एग्रोटेक किसान मेला 2024 में हुसैनाबाद के किसानों ने भाग लिया. वीर कुंवर सिंह कृषक सहयोग समिति के अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने बताया कि मेला में हुसैनाबाद के किसानों की प्रशंसा हुई. हुसैनाबाद के स्टॉल में रखे गए काला गेहूं, काली हल्दी, काला चावल, किया सीड्स, तुलसी, लेमंगरस पिपरमिंट और पमारोज की खूब बिक्री हुई. आयोजकों ने हुसैनाबाद के किसानों की प्रशंसा की. अन्य किसानों को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई. प्रियरंजन सिंह ने बताया कि राज्य के विभिन्न प्रखंडों की ओर से लगाये गये स्टॉलों में हुसैनाबाद के स्टॉलों को सबसे अधिक सराहा गया. प्रियरंजन सिंह के साथ हुसैनाबाद से कई किसान भी गए हुए थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chargesheet-against-three-including-shooter-ritesh-in-aman-singh-murder-case/">धनबाद

: अमन सिंह हत्याकांड में शूटर रितेश समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp