Search

 
 
 

हुसैनाबाद : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह

 
Hussainabad, Palamu :  विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जपला में दादा- दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह सह पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर आलोक कुमार सिंह ने वर्तमान संदर्भ में दादा-दादी, नाना-नानी की भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि शिशु मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी को सम्मानित करने की परंपरा को जीवंत रखा है. यह हमारी संस्कृति की विरासत है जो आज भी जीवित है. शिशु मंदिर ही केवल एक ऐसा विद्यालय है जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देने की परंपरा है. अतः हमें अपने बच्चों को शिशु मंदिर में ही पढ़ाना चाहिए. दादा-दादी, नाना-नानी परिवार के स्तंभ होते हैं. आज के समाज की युवा पीढ़ी उनके अनुभव से लाभान्वित हों. बुजुर्ग वटवृक्ष की जड़ें जैसे हैं. इनको संजो कर रखना और आदर करना होगा, तभी समाज में परिवर्तन आएगा. इसे भी पढ़ें :भू-अर्जन">https://lagatar.in/read-two-important-news-of-garhwa-together-including-dcs-review-of-works-related-to-land-acquisition/">भू-अर्जन

से संबंधित कार्यों की डीसी ने की समीक्षा समेत गढ़वा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ 

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, विशिष्ठ अतिथि चंद्रेश्वर प्रसाद, प्रधानाचार्य कृष्णकांत दूबे, सचिव राकेश तिवारी, अध्यक्ष डॉ शिवप्रसाद मेहता, अजय गुप्ता, अंशु अग्रवाल, कामख्या सिंह, सत्येन्द्र चंदेल, सेवानिवृत्त शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश विश्वकर्मा, संजय कुमार पाठक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mini-nrc-won-the-title-of-new-tech-a-division-t-20-league/">धनबाद:

मिनी एनआरसी ने न्यू टेक ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही