Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : श्रीलंका से पांच दिन बाद घर पहुंचा मजदूर का शव, किया गया अंतिम संस्कार

Advertisement
Advertisement
शव पहुंचने के बाद परिजन सदमे में, उमड़ी भीड़ Hussainabad, Palamu: उपरी कला पंचायत के भगवान बीघा निवासी प्रवासी मजदूर युगुल राम का शव श्रीलंका से पांच दिन बाद सोमवार सुबह गांव पहुंचा. मजदूर युगुल राम श्रीलंका के अशोक टीएमटी नामक कंपनी में काम करता था. वही 11 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी. मजदूर का शव श्रीलंका से दिल्ली, फिर दिल्ली से पटना फिर उसे हुसैनाबाद भेजा गया. मजदूर की पत्नी ललिता देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मजदूर के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, मजदूर के 8 वर्ष की एक बेटी और 10 वर्ष का एक लड़का है, मजदूर के परिजनों को कंपनी द्वारा बताया गया कि तबीयत खराब था. जिसके वजह से उसकी मृत्यु हुई. युगुल राम को पैतृक गांव के ही शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-modi-is-interested-in-israel-hamas-conflict-not-worried-about-manipur-violence/">राहुल

ने कहा, पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी, मणिपुर हिंसा की चिंता नहीं…

इन्होंने व्य्क्त किया संवेदना

मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, भाजपा नेता सह किसान बिग्रेड के संरक्षक कर्नल डॉ .संजय सिंह, ऊपरी कला पंचायत मुखिया प्रेमा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार राम, मुखिया पति राम जी राम,,बासपा नेता पुनित अंबेडकर, अजय भारती, कोसी पंचायत मुखिया विजय राम, समाजसेवी लालू प्रसाद सिंह, पवन कुमार पटेल, समाजसेवी पप्पू कुमार सिंह, एनसीपी नेता मंदीप राम, समाजसेवी रमेश राम, माना राम, दिनेश कुमार सिंह, वसंत कुमार सिंह, ज्वाला सिंह, सहित कई लोग ने पहुंच कर दुख संवेदना व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shri-vaishnav-durga-temple-is-an-example-of-communal-harmony-continued-support-from-muslims/">लातेहार

: सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल है श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, मुस्लिमों का मिलता रहा सहयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही