Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप

Hussainabad, Palamu: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव में विवाहिता पूजा कुमारी (32 वर्ष) की मौत हो गयी. मामले में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव निवासी मृतका के भाई रंजीत कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है कि मेरी बहन पूजा कुमारी उम्र (32वर्ष) की शादी मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव निवासी स्वर्गीय ददन सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के साथ वर्ष 2016 में हुई थी. शादी के बाद से ही मेरी बहन को पति और ससुरालवालों का रवैया सही नहीं था. बहन को उसके पति दीपक कुमार सिंह, सास इंदु देवी, ननद अंजली सिंह, देवर चंदन सिंह, अमन सिंह हमेशा बात-बात पर प्रताड़ित करते थे. बिजनेस करने के लि हमेशा रूपये की मांग की जाती थी. नहीं देने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. बीते 17 मार्च को को मुझे जानकारी मिली कि बहन की मौत हो गईं है. सूचना मिलते ही मेरे परिवार और गांव के कुछ लोग जब बहन के ससुराल गाजी बिहरा पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन बेड पर मरी पड़ी हुई है. उसके चेहरे पर कई चोट के निशान थे. इसे भी पढ़ें-विरोध">https://lagatar.in/ru-will-review-exam-results-of-sem-4-students-after-protest/">विरोध

के बाद सेमेस्टर-4 के छात्रों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करेगा आरयू

बिजनेस के लिए पैसे की करते थे मांग : मृतका का भाई

मृतका के भाई ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी बहन की हत्या गला दबा कर दी गईं है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद सोमवार को उसके परिजनों को सौंप दी. अंतिम संस्कार हुसैनाबाद के देवरी सोन नदी स्थित मुक्तिधाम घाट पर किया गया. मोहम्मदगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने मृतका के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/changes-in-buildings-of-28-polling-stations-in-ranchi-district-see-list/">रांची

जिले के 28 मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तित, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही