Search

 
 
 

हुसैनाबादः रामविलास स्मृति भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

 
Husainabad (Palamu): हुसैनाबाद में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को नगर पंचायत के गम्हरिया में रामविलास पासवान स्मृति भवन का विधिवत शिलान्यास किया. भवन का निर्माण दस लाख की लागत से किया जाएगा.इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने शुरू से जात-पात की नहीं जमात की राजनीति की है. सभी क्षेत्रों और सभी जात धर्म के लोगों का वह सम्मान करते हैं. स्व. रामविलास पासवान जन-जन के नेता थे. उनकी स्मृति में गम्हरिया में भवन का निर्माण होने से यहां के लोगों को शादी ब्याह समेत अन्य कार्यक्रमों को करने में सुविधा होगी. कमलेश ने कहा कि आने वाले दिनों में यहां रामविलास पासवान स्मृति द्वार भी बनाया जाएगा. सभी क्षेत्रों में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है. लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं. मौके पर एनसीपी प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, मनदीप राम, विजय राजवंशी, राजकुमार ठाकुर, हंसराज सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-pm-took-feedback-from-ministers-regarding-the-consecration-of-ram-lalla-rajnath-read-the-vote-of-thanks/">कैबिनेट

की बैठक : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम ने मंत्रियों से फीडबैक लिया, राजनाथ ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही