Search

 
 
 

दिवंगत पत्रकार परमानंद के परिजनों से मिले हुसैनाबाद विधायक, ढांढस बांधा

 
Hussainabad/Palamu :   हुसैनाबाद के वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत परमानंद चौधरी का बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही विधायक कमलेश कुमार सिंह उनके कुर्मी टोला स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बांधा. विधायक ने परिवार के जीविकोपार्जन की व्यवस्था और  बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. साथ ही दिवंगत पत्रकार की पत्नी को हुसैनाबाद के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी लगवाने की बात कही. (पढ़ें, 12">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-produced-in-court-after-12-days-of-questioning/">12

दिनों की पूछताछ के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को कोर्ट में किया गया पेश, NIA को एक और दिन की रिमांड मिली)

पत्रकार परमानंद के निधन से अपूरणीय क्षति 

विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार परमानंद से उनका व्यक्तिगत संबंध था. उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी. उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ हैं. किसी तरह की परेशानी होने पर वह उनसे संपर्क कर सकते हैं. मौके पर पत्रकार संजय ओझा, जफर हुसैन, कमलेश कुमार, गौतम पटेल, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, एनसीपी नेता मनान खान, पप्पू सिंह, चंदन सिंह, रत्न लाल, रहमान राइन, सुहैल आलम, जिशान हसन, रविंद्र कुमार, सैयद नौशाद के अलावा कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-mps-and-mlas-participated-in-bjps-great-public-relations-campaign/">पलामू:

बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए सांसद व विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही