Search

हुसैनाबाद नगर परिषद : भाई-बहन ने रचा इतिहास, वार्ड 5 व 6 से बने पार्षद

Palamu :  हुसैनाबाद नगर परिषद चुनाव में भाई-बहन ने जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है. वार्ड 5 से संगीता देवी और वार्ड 6 से अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने शानदार जीत हासिल की है. खास बात यह है कि दोनों सगे भाई-बहन हैं. दोनों नव-निर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया है और विकास कार्यों में कोई कसर ना छोड़ने का वादा किया है. 

 

पिता भी रहे थे वार्ड पार्षद

दोनों के पिता स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद गुप्ता पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके थे. करीब एक वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था. स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि रही है. माना जा रहा है कि जनता ने उनके कार्यों को याद करते हुए उनके बच्चों को समर्थन दिया.

 

पिता के सपनों को करेंगे पूरा

जीत के बाद अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है. उनके पिता ने क्षेत्र के विकास का जो सपना देखा था, उसे वह हर हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे. वहीं संगीता देवी ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि दोनों भाई-बहन समाजसेवा के रास्ते पर चलें और उनके पदचिन्हों पर आगे बढ़ें. जनता ने उन पर भरोसा जताया है, जिस पर वे खरा उतरने का काम करेंगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp