Search

हुसैनाबाद : लंगरकोट में आर पूजा धूमधाम के साथ संपन्न

Hussainabad, Palamu :  हुसैनाबाद प्रखंड के लंगर कोट में शनिवार को सनातन धर्म एवं संस्कृति से जुड़े आर पूजा (बराह) धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. भगत आचार्य हरिद्वार पासवान के द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. कार्यक्रम के मुख्य यजमान सह संयोजक चौकीदार राजेन्द्र पासवान के नेतृत्व में पूजा का आयोजन किया गया था. मुख्य यजमान राजेन्द्र पासवान और उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी ने 24 घंटे निर्जला उपवास रखकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-is-asking-for-expenses-to-bring-back-the-minor/">जमशेदपुर

: नाबालिग को वापस लाने के लिए पुलिस मांग रही खर्च

आग पर चले श्रद्धालु

वहीं कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों से महिला पुरूष ने अग्नि हवन कुंड प्रवेश किया. भंडारा का भी आयोजन किया गया था. मौके पर आचार्य हरिद्वार पासवान ने कहा कि यह आर (बराह) पूजा सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है. जो यह पूजा विधिपर्वक करता है उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. मौके पर पूर्व उपरी कला पंचायत समिति सदस्य रामजी राम, समाजसेवी रमेश राम पासवान, बिक्रमा पासवान, गौतम सुदामा पासवान, गुलशन कुमार, उमेश कुमार पासवान, सुनील कुमार पासवान, सूरज कुमार पासवान, धीरज कुमार पासवान, भिखारी राम, लखन राम, सुदामा पासवान, सुनिता देवी, कलावती देवी, किसमतिया देवी कान्ति देवी, रंजन पासवान समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-tribal-land-sold-as-non-tribal-buyer-flees-after-protest-by-ryot/">चंदवा

: आदिवासी जमीन को गैर आदिवासी बनाकर बेचा, रैयत के विरोध के बाद भागे खरीदार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp