Search

 
 
 

हुसैनाबाद : कररबार नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, आवागमन बाधित

 
Hussainabad, Palamu : झारखण्ड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में काजरात कररबार नदी पर बना अस्थाई पुल बह गया. नदी में तेज पानी आने की वजह से अस्थाई पुल बहा है. इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया बता दें इस पुल को रेलवे का कार्य करा रही कंपनी ने अस्थाई रूप से बनाया था. इसका उपयोग आमलोग भी करते थे. स्थानीय लोग पुल से होकर रजबरिया, नबीनगर और औरंगाबाद आया-जाया करते थे. इस पुल के बह जाने से बिहार के लोगों का झारखंड आना और झारखंड के लोगों का बिहार जाना बंद हो गया. इसे भी पढ़ें :दारोगा">https://lagatar.in/departmental-action-will-be-taken-against-inspector-shashank-kumar-police-headquarters-gave-instructions/">दारोगा

शशांक कुमार के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्रवाई, पुलिस मुख्यालय ने दिये निर्देश

अबतक नहीं बना कररबार नदी पर पुल

कररबार नदी पर पुल बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार मांग की, लेकिन इस बाबत किसी ने ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को नावाडीह निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद सोहैल की नहाने के दौरान मौत हो गई थी. शव को खोजने के लिए नहर के पानी को कररबार नदी में खोल दिया गया था. इससे कररबार नदी पर पानी का दबाव बढ़ा और अस्थाई पुल बह गया. इसे भी पढ़ें :सीधी">https://lagatar.in/straight-case-tribal-organization-said-bjp-government-broke-the-houses-and-morale-of-the-culprits/">सीधी

मामलाः आदिवासी संगठन ने कहा, बीजेपी सरकार तोड़े दोषियों के घर और मनोबल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही