Search

 
 
 

हुसैनाबाद : विद्यार्थियों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

 
Hussainabad, Palamu:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एके सिंह कॉलेज, जपला में भूमि सुधार उप समाहर्ता गौरांग महतो की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. विद्यार्थियों से यह जानकारी ली गई कि 18 वर्ष से अधिक के कितने विद्यार्थियों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लिया है. लगभग 90% छात्रों ने नाम दर्ज होने की बात कही. गौरांग मेहता ने चुनाव एवं मतदान संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को दी. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य सूर्यमणि सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, पंचायत सचिव मोहम्मद शमीम अंसारी, जनसेवक अखिलेश शर्मा, आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. अरुण कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक, प्रो. अशोक कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह, डॉ. राम सुभग सिंह, प्रो. राहुल सिंह, लेखपाल ओम प्रकाश सिंह सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे. प्राचार्य सूर्यमणि सिंह ने कहा कि एके सिंह कॉलेज, जपला के एनएसएस की तरफ से मतदाता जागरूकता के लिए शीघ्र ही मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें-सांसद">https://lagatar.in/high-court-dissatisfied-with-the-answers-given-by-mps-and-mlas-in-criminal-cases/">सांसद

और विधायकों के आपराधिक मामलों में दिए जवाब पर हाइकोर्ट असंतुष्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही