Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : कार्यशाला का आयोजन, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. कार्यशाला की शुरूआत कार्यपालक पदाधिकारी बिपुल सन्नी और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने दीप जलाकर किया. जबकि संचालन नगर मिशन प्रबंधक राकेश सिंह ने किया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत आठ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया. साथ ही सैकड़ो लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया. इसमे मुख्य रूप से आठ कल्याणकारी योजना जिसमें प्रधानमंत्री वंदना योजना, श्रम योगी मंधन योजना, जीवन ज्योति योजना, जननी सुरक्षा योजना, वन राशन वन कार्ड योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गयी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी बिपुल सन्नी ने कहा कि सभी योजना जनहित के लिए अति महत्वपूर्ण हैं. आने वाले समय मे नगर पंचायत में फुटपाथी दुकानदारों व उनके परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा. वंही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने कहा कि सरकार द्वरा चलाई जा रही सभी योजना जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं. अधिक से अधिक लोग अपने नगर कार्यालय से जानकारी लेकर जुड़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-crime-branch-team-reached-arvind-kejriwals-residence/">दिल्ली

पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही