Search

 
 
 

रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को हराया, बेकार गई बटलर की पारी

 
Sports Desk : सुपर संडे को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया. इसमें राजस्थान पर हैदराबाद की टीम भारी पड़ी. हैदराबाद की टीम ने राजस्थान को 4 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 214 रन बनाए. जयपुर के सबाई मानसिंह स्टेडियम में IPL का यह सबसे बड़ा स्कोर है. राजस्थान की तरफ से जोस बटलर के 95 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं संजू सैमसन ने नाबाद 66 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने भी 35 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मार्को यानसेन और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला. 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 217 रन बनाकर मैच जीत लिया. हैदराबाद की तरफ से अनमोलप्रीत सिंह 33 रन, अभिषेक शर्मा ने 55 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट झटके. वहीं आर अश्विन को एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/gujarat-team-reached-the-playoffs-with-a-thumping-win-over-lucknow-lots-of-runs/">लखनऊ

पर धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची गुजरात की टीम, खूब बरसे रन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही