Search

 
 
 

Chatra News: कोयला खाली कर लौट रहा हाईवा ने CRPF जवान को रौंदा, मौत

सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में गुरुवार को एक सड़क हादसे में हाईवा की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. लक्ष्मण कुमार यादव (28) पिता मुन्नी यादव बिराजपुर गांव का रहने वाला था. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और सात दिन पहले ही एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra: सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में गुरुवार को एक सड़क हादसे में हाईवा की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. लक्ष्मण कुमार यादव (28) पिता मुन्नी यादव बिराजपुर गांव का रहने वाला था. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और सात दिन पहले ही एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण गुरुवार को बाइक से सिमरिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़ें:

हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने उसे घायलावस्था में रेफरल अस्पताल भेजा, जहां स्थिति गंभीर देख हजारीबाग रेफर कर दिया गया. वहां भी स्थिति देख रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची रिम्स ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. 

 

घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. 

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-सिमरिया पथ स्थित बिराजपुर के पास जाम कर दिया. लोग दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व कोयला वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की. 

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर कोयला वाहनों की लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है. सड़क जाम की सूचना पाकर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही