Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आचार संहिता उल्लंघन मामले में कानूनी तौर पर जो सजा होगी, भुगतने को तैयार हूं : अविनाश पाण्डेय

Advertisement
Advertisement
Delhi/Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर अपना पक्ष रखा है. मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी ने कहा, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन पर जो बयान दिया था, उस पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. अविनाश पांडेय ने कहा कि उनके नजर में संविधान सर्वोपरि है. कांग्रेस पार्टी का कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है. वे कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता है, ऐसे में कानून के तहत जो भी सजा होगी, वह भुगतने को तैयार है. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-the-sword-of-arrest-hanging-on-ias-pooja-singhal-eds-order-not-to-leave-ranchi/">BIG

BREAKING : IAS पूजा सिंघल पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार! रांची नहीं छोड़ने का ईडी का फरमान

बीजेपी ने राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज की थी

बता दें कि झारखंड दौरे में अविनाश पांडेय ने मीडिया के पूछे  सवाल कि "जून में होने वाले प्रचार प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर पार्टी की क्या तैयारी है", पर उन्होने कहा था कि पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों की होने वाले सम्मेलन सहित उनकी योग्यता और अनुभव का पार्टी के सशक्तिकरण में फायदा लिया जाएगा. उनके बयान पर प्रदेश बीजेपी ने नाराजगी जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद कांग्रेसी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/jssc-rules-amendment-hc-said-hindi-and-english-should-be-added-petitioners-lawyer-said-government-in-favor-of-adding-hindi/">JSSC

रूल्स संशोधन: HC ने कहा, हिंदी और अंग्रेजी को जोड़ा जाना चाहिए, पिटीशनर के वकील ने कहा- सरकार हिंदी को जोड़ने के पक्ष में

धन-बल के द्वारा झारखंड में सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही 

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कांग्रेसी नेता ने झारखंड की उठापटक राजनीति और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बातों को रखा. उन्होंने कहा कि वे खुद लॉ के छात्र रहे हैं उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ऐसा कौन सा अपराध किया था. अविनाश पांडे ने एक बार फिर कहा कि आज जिस प्रकार धन-बल के द्वारा देश और झारखंड में चुने हुए सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, वह लोकतंत्र के लिए काफी हानिकारक है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/did-not-like-to-give-award-to-cm-mamta-banerjee-writer-returned-the-award-sahitya-akademi-member-resigns/">CM

ममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव  में कांग्रेस को मौका मिलना चाहिए

राज्यसभा चुनाव में पार्टी के दावेदारी के सवाल पर प्रभारी ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार है. राज्यसभा चुनाव की तिथि घोषणा के साथ ही गठबंधन के सहयोगी आपस में बातचीत कर उम्मीदवार को लेकर एक बेहतर राय बनाएंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि पिछले बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा गया था, इस बार कांग्रेस को यह मौका मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/did-not-like-to-give-award-to-cm-mamta-banerjee-writer-returned-the-award-sahitya-akademi-member-resigns/">CM

ममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही