Search

 
 
 

मां के न होने का गम मैं सबसे ज्यादा समझ सकता हूं : डॉ इरफान

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पटना के मेदांता हॉस्पीटल पहुंचे. वहां उन्होंने श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां की स्वास्थ्य की जानकारी ली. डॉ अंसारी ने कहा कि मां को देखकर मैं भावुक हो गया. मेरी  आंखों में आंसू आ गए.
 

Ranchi :  सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पटना के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे. वहां उन्होंने श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां की स्वास्थ्य की जानकारी ली. डॉ अंसारी ने कहा कि मां को देखकर मैं भावुक हो गया. मेरी आंखों में आंसू आ गए. 

 

मंत्री संजय यादव भी इस भावुक पल में खुद को संभाल नहीं पाए. डॉ. अंसारी ने कहा कि मां के न होने का गम मैं सबसे ज्यादा समझ सकता हूं, क्योंकि मैंने अपनी मां को खोया है. जीवन में मां का होना कितनी बड़ी सुकून की बात है, यह मैं जानता हूं. आज मेरे बड़े भाई संजय यादव पर क्या बीत रही होगी, मैं समझ सकता हूं. लेकिन भरोसा दिलाता हूं, मां जल्द स्वस्थ होंगी. डॉक्टर से भी मेरी लंबी वार्ता हुई है.

 

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही