मनीष जायसवाल ने मांडू विस क्षेत्र में किया जनसंवाद मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजग प्रत्याशी ने झोंकी ताकत Hazaribagh: लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है. क्षेत्र में मतदान 20 मई को होना है. ऐसे में हजारीबाग सीट से चुनावी मैदान में डटे सभी प्रत्याशी खूब जोर आजमाइश कर रहे हैं. एनडीए गठबंधन से बीजेपी उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के गृह विधानसभा क्षेत्र मांडू में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने वादा किया कि आप सभी का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा क्षेत्र की तरह संसदीय क्षेत्र में भी आप लोगों के सुख-दुख का भागीदार बनूंगा. जायसवाल का टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र की कुल सात पंचायतों के कुल पंद्रह गांवों में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस क्षेत्र के भाजपा, आजसू और जदयू कार्यकर्ताओं में भी इस दौरान उत्साह देखा गया. जायसवाल ने बुधवार को अपने चुनावी दौरे की शुरुआत टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के बेडम पंचायत स्थित ग्राम मंगरपट्टा में जनसंवाद से किया. इसके बाद ग्राम बेड़म, गोधिया, मुरुमातू, बेरहो, आठ माइल, भूताही, उपरैली मुरगांव, चितरामो, गोविंदपुर, गोविंदपुर पोस्ट ऑफिस चौक, पानी टंकी चौक, बरहमोरिया, कुसुम्भा और विष्णुगढ़ के लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/police-action-against-illegal-sand-business-five-arrested-along-with-four-vehicles/">अवैध
बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन के साथ पांच गिरफ्तार
मोदी की कुर्सी डगमगा रही है.., उन्होंने अपने मित्रों पर ही हमला शुरू कर दिया : कांग्रेस [wpse_comments_template]
बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन के साथ पांच गिरफ्तार
जात-पात से ऊपर उठकर बनाएं तीसरी बार मोदी सरकार : मनीष
जायसवाल ने कहा कि सोच-समझकर जात- पात से ऊपर उठकर देश के गरीबों के न्याय और अधिकार के लिए और राष्ट्र की मजबूती के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं. जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब और गरीबी का अपमान कर देश में 6 दशकों तक राज किया और देश की जनता को सिर्फ़ धोखा देते हुए निराश किया, लेकिन पहली बार पिछले करीब 10 साल में मोदी सरकार ने गरीब की सेवा का जो संकल्प लिया उसे मोदी की गारंटी के रूप में निभाया. जायसवाल ने यह भी कहा कि अगले पांच साल तक मुक्त राशन, हर घर तक नल से शुद्ध जल पंहुचाने, पीएम सूरज घर योजना से बिजली बिल जीरो करने, गरीब की थाली को सुरक्षित रखने और हर गरीब के सिर पर पक्की छत की गारंटी भी मोदी की गारंटी में शामिल है. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modis-chair-is-shaking-he-has-started-attacking-his-own-friends-congress/">प्रधानमंत्रीमोदी की कुर्सी डगमगा रही है.., उन्होंने अपने मित्रों पर ही हमला शुरू कर दिया : कांग्रेस [wpse_comments_template]
Leave a Comment