Search

 
 
 

झरिया के कोईरीबांध का अस्तित्व मिटने नहीं दूंगी- पूर्णिमा सिंह

 
Dhanbad  : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झरिया के कोईरीबांध का अस्तित्व किसी कीमत पर मिटने नहीं दूंगी. बीसीसीएल की राजापुर परियोजना के विस्तारीकरण से झरिया के कोईरीबांध,  दुखहरिणी धाम से झरिया स्टेशन रोड और बाजार के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. इस मुद्दे पर शुक्रवार को बीसीसीएल एरिया 9  के महाप्रबंधक कार्यालय में उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ बैठक की. कहा कि उन्होंने कल ही स्थानीय लोगों के साथ उक्त क्षेत्र का दौरा किया था. लोग जान-माल की सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं. किसी भी कीमत पर झरिया बाई पास सड़क एवं कोयरीबांध को सुरक्षित रखना ही होगा. इसके लिए प्रबंधन पहल करे. लोगों को विश्वास में लेकर बीसीसीएल के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर आकलन करते हुए निर्णय लें. साथ ही रजवार बस्ती के रैयतों को कर्माटांड़ में शीघ्र विस्थापित कर उनके मुआवजा एवं नियोजन पर उचित कार्रवाई करें. जीएम अनिल सिन्हा ने विधायक को इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया. वार्ता में उप महाप्रबंधक टुनेश्वर पासवान, मुख्यप्रबंधक कार्मिक अभिषेक राय, पीओ राजापुर केके सिंह, जनता मजदूर संघ, बस्ताकोला के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण पाठक, कोयरीबांध समिति से बंटी जायसवाल, संजय गुप्ता, देवेंद्र यादव, मंटू गुप्ता, रितेश रजवार, दिलीप गुप्ता, अक्षय यादव, अभिषेक परमार, एनके परमार, हरेराम कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : 32">https://lagatar.in/state-level-khelo-jharkhand-competition-launched-with-32-sports/">32

खेलों के साथ राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही