- इलाज में देरी का लगा था आरोप.
Ranchi: गुमला की 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और कथित तौर पर इलाज के अभाव में मौत के मामले की जांच दो सदस्यीय कमेटी करेगी. सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक IAS नेहा अरोड़ा और IPS सरोजनी लकड़ा की कमेटी जांच करेगी. कमेटी अगले तीन दिनों के भीतर जांच करके रिपोर्ट सरकार को देगी.
इसे भी पढ़ें -
उल्लेखनीय है कि गुमला जिला का पालकोट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि समय पर और सही इलाज नहीं होने की वजह से गत 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई. जिसके बाद रिम्स में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक दलों ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाया था. स्वास्थ्य मंत्री को निशाने पर लिया था. अब सरकार ने जांच कमेटी का गठन कर निर्देश दिया है कि वह घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स तक हुए इलाज में हुई लापरवाही की जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट दे. इसके साथ ही जवाबदेही तय करने के लिए भी कमेटी को निर्देश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

