Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका कोर्ट में हाजिर हुईं IAS अफसर की पत्नी स्टेफी मुर्मू, दर्ज कराया बयान

Advertisement
Advertisement
Dumka :  विधानसभा चुनाव के समय अपने निजी सहायक अश्विनी कुमार सिंह के दर्ज कराये गये मामले में आईएएस अधिकारी की पत्नी डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने शनिवार को दुमका के विशेष न्यायाधीश तौफीकुल हसन के अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया. दरअसल 2019 में दर्ज एससी-एसटी केस में डॉ टेरेसा के निजी सहायक रहे अश्विनी कुमार सिंह को हाल में ही जामा की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अश्विनी की जमानत की सुनवाई हो रही थी, तभी इस केस के वादी स्टेफी को नोटिस जारी किया गया था. विशेष न्यायाधीश तौफिकुल हसन ने स्टेफी से घटना के बारे में पूछा. इसे भी पढ़ें- संजीवनी">https://lagatar.in/sanjivani-scam-shyamkishore-gupta-gets-interim-bail-was-arrested-by-ed-about-18-months-ago/120863/">संजीवनी

घोटाला: श्यामकिशोर गुप्ता को मिली अंतरिम जमानत, ED ने करीब 18 महीने पहले किया था गिरफ्तार

निजी सहायक पर लगाये थे आरोप, दर्ज करायी थी प्राथमिकी

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान आजसू पार्टी से जामा सीट से प्रत्याशी रहीं डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने अपने निजी सहायक अश्विनी कुमार सिंह पर जाति सूचक गाली देने, मारपीट करने, मोबाइल और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए 14 दिसंबर 2019 को जामा थाना में कांड संख्या 136/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस घटना के बाद से ही आरोपी दुमका छोड़ रांची चला गया, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया. डॉ टेरेसा के पति संजीव कुमार बेसरा झारखंड सरकार में पर्यटन विभाग में उपसचिव के पद पर कार्यरत हैं. वह जामा थाना क्षेत्र की नाचांगड़िया पंचायत के आला डुमरिया गांव के रहनेवाले हैं.

इसे भी पढ़ें- जज">https://lagatar.in/there-will-be-a-cbi-inquiry-into-the-judges-murder-case-the-state-government-recommended/120869/">जज

की मौत के मामले की होगी CBI जांच, राज्य सरकार ने की अनुशंसा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही