Search

 
 
 

जल्द हो सकता है आईएएस अधिकारियों का तबादला

26 मई को झारखंड में 20 IAS  अधिकारियों का तबादला किया गया था,  जिसमें कई जिलों के DC भी बदले गये थे.
 

 Sanjit Yadav

 Ranchi :  झारखंड में एक बार फिर IAS अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जल्द सामने आ सकती है. टॉप पदों पर बैठे कई अधिकारियों को बदलने की भी चर्चा है. हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

 

सूत्रों के मानें तो 10 दिनों के अंदर  IAS के तबादलों की लिस्ट आ सकती हैं. इससे पहले 26 मई को झारखंड में 20 IAS  अधिकारियों का तबादला किया गया था,  जिसमें कई जिलों के DC भी बदले गए थे.

 

 

IAS के तबदलों के बाद कई महत्वपूर्ण पद खाली है.

 

1.आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड,

2..निदेशक, बागवानी, झारखंड, रांची , प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद्, रांची

3.निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स, झारखंड, रांची

4.निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखंड, रांची

5. निदेशक, झारखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र. (JSAC)

6. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब (एबीवीआईएल), झारखंड)

7.निदेशक, पर्यटन, झारखंड, रांची

8.परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची

9.निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड

10.राज्य पोषण मिशन, झारखंड

 11.मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड  राज्य जलछाजन मिशन  

12.निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखंड, राँची

13.संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची

14.मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS),  

15.निदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड, रांची

16.निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड, रांची

17.प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा)

18.निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, झारखंड, रांची

19.निदेशक, कृषि, झारखंड, रांची

20.प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, रांची

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही