Search

IAS शशि रंजन ने अपर सचिव, पेयजल विभाग का पदभार संभाला

Ranchi: आईएस शशि रंजन ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. विभागीय कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में उन्होंने अपना कार्यभार संभाला और विभाग के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की.
 
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
अपर सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चल रही योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जिन इलाकों में पेयजल संकट की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए.

इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और विभाग की वर्तमान योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों में और तेजी आएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही