Search

 
 
 

संदिग्ध समझ ग्रामीणों ने विक्षिप्त को पकड़ा, पुलिस ने किया रिहा

जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अजंता होटल के पास एनएच पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा.
 

Baharagoda: जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अजंता होटल के पास एनएच पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा. बच्चा चोरी और चोरी की बढ़ती अफवाहों के बीच सतर्क ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से उक्त व्यक्ति को रस्सी से बांध दिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. 

 

संदिग्ध व्यक्ति के मिलने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने विक्षिप्त को लोगों के चंगुल से आजाद कराया तथा पूछताछ के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त (unstable) है. बरसोल पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में वर्तमान में 8 विक्षिप्त व्यक्ति पहले से रजिस्टर्ड हैं. जो अक्सर इलाके में घूमते हुए पाया जाता हैं. 

 


पकड़ा गया व्यक्ति नया था, जिसके कारण ग्रामीणों में संदेह पैदा हुआ. हालांकि, स्थिति स्पष्ट होने के बाद उसे रिहा कर दिया गया है. साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचित करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही